मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत; चार गंभीर रूप से घायल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था।

सांकेतिक फोटो।
Mumbai Accident News: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा रायगढ़ जिले के खोपोली बोरघाट के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। जब तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से टेंपो वैन से जा टकराया। इस वजह से यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
यह भी पढ़ेंः Mumbai News: प्लेन के टॉयलेट में शख्स ने जलाई सिगरेट, पायलट को लगी भनक, फिर...
ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे सेफ्टी पेट्रोलिंग पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः जुलाई में खत्म हो जाएगा मुंबई में पानी! BMC ने बताया जुलाई तक का प्लान
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 11 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। खोपोली पुलिस इस दर्दनाक हादसे की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Bhopal's 90 Degree Railway Over Bridge: इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना 90 डिग्री वाला ब्रिज, अब होगा डिजाइन में सुधार

आज का मौसम, 19 June 2025 IMD Alert LIVE: लखनऊ, पटना, जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश और तापमान अपडेट

दिल्ली से लेह जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बीच रास्ते से लौटा जहाज

राजा मर्डर केस: प्रेमी या हत्यारा ! कौन है संजय वर्मा जिसको सोनम ने किए थे 200 से ज्यादा फोन कॉल

Rampur News: अलीगढ़ में बेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, निकाह कर बना लाया उसी बेटे की मां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited