Video: लड़की के बेहद अजीबोगरीब शौक देख हैरान हुए लोग, मच्छरों को मारकर इकट्ठा करती है उनकी डेड बॉडी

Shocking Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की ने दर्जनों मच्छरों को मारकर उन्हें अपनी नोटबुक में चिपका दिया है। इसके बाद लड़की ने बकायदा उनके बारे में चीजें लिखी हैं। इसमें लड़की ने सबसे पहले उनके खुद द्वारा दिए हुए नाम लिखे हैं।

Girl Video (1)

लड़की के अजीबोगरीब शौक (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: इस धरती पर अलग-अलग लोगों के अलग-अलग शौक होते हैं। कुछ लोगों को पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक होता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को पुराने सिक्कों को इकट्ठा करने की हॉबी होती है। इसी बीच एक लड़की के अजीबोगरीब शौक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, इस लड़की को मच्छरों की डेड बॉडी को इकट्ठा करने का शौक है।

ये भी पढ़ें- बिना खाए-पिए कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है सांप, लंबाई पर होता है अप्रत्याशित असर

वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की ने दर्जनों मच्छरों को मारकर उन्हें अपनी नोटबुक में चिपका दिया है। इसके बाद लड़की ने बकायदा उनके बारे में चीजें लिखी हैं। इसमें लड़की ने सबसे पहले उनके खुद द्वारा दिए हुए नाम लिखे हैं। इसके बाद उनके मारने का टाइम और डेट लिखा हुआ है। इसके अलावा कुछ और डीटेल भी मच्छर के बारे में लिखा गया है। देखें वीडियो-

इस अमेजिंग वीडियो को KIDDAAN नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है।' इस वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह दीदी वाह।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited